राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित 'हिंदी महोत्सव' में मयूर स्कूल, नोएडा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा VIII की छात्रा अक्षा चुघ ने 'हिंदी भाषण प्रतियोगिता' में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा IX के छात्र प्रथम को सहभागिता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
माननीया प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अवस्थी जी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में निरंतर सफलता प्राप्त करने की कामना की। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति, साहित्यिक रुचि और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय को विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।
