मेरी कलम, मेरा संकल्प — भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर एक कदम
मयूर स्कूल, नोएडा में हिंदी विभाग द्वारा कक्षा- 9 &10 के विद्यार्थियों हेतु “मेरी कलम, मेरा संकल्प अंतर-कक्षीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता” रहा।
इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूकता व्यक्त की तथा एक ईमानदार, जिम्मेदार और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति-कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, उन्हें यह समझने के लिए प्रेरित किया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई !
